कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने किया जनता को गुमराह: हिंदवाण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण ने कहा कि भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार व बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। कहा कि अब चुनाव में जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली
शनिवार को गिरिराज किशोर हिंदवाण ने मानपुर स्थिति एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। विकास के दावे करने वाली भाजपा के कार्यकाल में पर्वतीय क्षेत्रों की जनता स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। कहा कि अब जनता विकास के लिए कांग्रेस की राह देख रही है। प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस के कार्यकाल में ही संभव है। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!