जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। कांग्रेस पार्टी के चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी माधव अग्रवाल ने सतपुली में पौड़ी रोड़ स्तिथ होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
माधव अग्रवाल ने कहा कि जनता बदलाव चाह रही है जिससे कि यह संकेत मिल गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से सरकार बना रही है। कांग्रेस ने देश को जोड़ने का काम किया लेकिन भाजपा ने केवल तोड़ने और बेचने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जायेगा
नगर पंचायत सतपुली में चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी माधव अग्रवाल के पहली बार आगमन पर पूर्व विधानसभा प्रत्याक्षी राजपाल बिष्ट, प्रदेश सचिव कविन्द्र इस्टवाल, जिला पंचायत सदस्य व सतपुली प्रभारी संजय डबराल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर एकेश्वर ब्लॉक से डबल सिंह रावत, संतोष, हीरा ध्यानी, नरेन्द्र सिंह रावत व पोखड़ा के प्रेम सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली। बैठक का संचालन पंकज पोखरियाल ने किया। बैठक में पूर्व प्रमुख एकेश्वर जसपाल रावत, पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र रावत, एकेश्वर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र रावत, सतपुली ब्लाक अध्यक्ष कीरत रावत, माया गुसाईं, साबर सिंह नेगी, सुरजन रौतेला, रणधीर सिंह नेगी, विकास रावत, सर्वेन्द्र सिंह, नितिन ममगाई, दीप्त खंतवाल, चन्द्रमोहन सिंह, जयदीप नेगी, रोहन नेगी आदि उपस्थित रहे।