कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा महिला मोर्चा की नगर व ग्रामीण कार्यकारिणी का किया विस्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। भाजपा की महिला मोर्चा के पौड़ी नगर व ग्रामीण की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। महिला मोर्चा नगर मंडल में संतोषी गुसांई व सावित्री रावत को उपाध्यक्ष, बीना मंमगाई को महामंत्री, जबकि ग्रामीण कार्यकारिणी में सुशीला रावत व सुमन को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश पंवार व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ज्योति सुंदरियाल ने बताया कि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम मैंदोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत व मंडल अध्यक्षों की संस्तुति पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश पंवार ने बताया कि संतोषी गुसांई व सावित्री रावत को उपाध्यक्ष, बीना मंमगाई को महामंत्री, भुवनेश्वरी, सिद्घी देवी, गुड्डी देवी व गीता रावत को मंत्री बनाया गया है। शकुंतला नयाल को कोषाध्यक्ष व पिंकी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि सतेश्वरी, सीरा, विमला, सुशीला, रीना, साधना, नागी देवी, रंजना देवी, विमला गुसांई, भाम बमराड़ा, हेमू देवी, कलावती व धिका देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। वहीं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ज्योति सुंदरियाल ने बताया कि सुशीला रावत व सुमन को मंडल उपाध्यक्ष, सुनीता नेगी महामंत्री, सुमति देवी, मंजू देवी, संगीता देवी, शकुंतला देवी को मंत्री, कबोत्री देवी को कोषाध्यक्ष व किरन नौटियाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वी देवी, धर्मा देवी, मुन्नी देवी, मालती सुंदरियाल, इंदू पंवार, सीता देवी, सुबोधनी पंवार, संगीता सजवाण, शारदा चौहान व उर्मिला बहुगुणा को सदस्य मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!