उत्तराखंड

घोषणाओं के शासनादेश पर भाजपाइयों ने जताया सीएम का आभार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खटीमा के लिए की गई तीन घोषणाओं का शासनादेश जारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि विकास कार्यों का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बड़ी लाइब्रेरी बनाने, जलभराव की समस्या के मद्देनजर खटीमा में अंडरग्राउंड ड्रेनज सीवर लाइन बनाने तथा हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण इन तीनों घोषणाओं का शासनादेश जारी होने के बाद जल्द कार्य शुरू हो सकेगा। लाइब्रेरी में गरीब छात्र-छात्राओं को निरूशुल्क पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, नौसर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्या, चकरपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम भट्ट, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, जिला मंत्री मंजू देवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल सक्सेना, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामिल खान, एससी मोर्चे के अध्यक्ष नवल बाल्मीकि, गोविंद टम्टा, अल्पसंखक मोर्चे के अमानत हुसैन, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!