Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए डकैतों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने मोरा तारा ज्वेलर्स में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक से मिला और उन्हें घटना की सारी जानकारी दी। उन्होंने तत्काल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से दूरभाष पर वार्ता की और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के निर्देश हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अपराधी कितने भी शातिर हों। लेकिन वह बख्शे नहीं जाएंगे और जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उत्तराखंड प्रदेश में इस प्रकार का अपराध करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर जाकर दुकान स्वामी से पूरी घटना की जानकारी ली है। हरिद्वार में इस तरह का यह पहला मामला हुआ है। पुलिस द्वारा इस घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और पुलिस को अपराधियों को दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तो को पकड़ना चाहिए और उन्हें सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!