उत्तराखंड

भाजपाई बोले, तीसरी बार बनेगी देश में भाजपा की सरकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि देशभर में विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 में तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा पार्टी दफ्तर में आयोजित महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ भाजपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ आगामी निकाय, लोकसभा और पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया है। मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी मंडलों में जल्द कार्य समिति की बैठक की बात कही। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि विपक्ष देश में नकारात्मक राजनीति से जनता को गुमराह करने में लगा है।
बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदरा आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, प्रिंसी रावत, सुनीता देवी, बसुमति घणाता, सुषमा उनियाल, उर्मिला राणा, मनीषा पंवार, कंचन गुनसोला, शिवानी बिष्ट, लीला मखलोगा, विमला खणका, शकुंतला भट्ट, मंजू चंद, मीना सेमवाल, अनीता सेमल्टी, अनीता कोठारी, कुसुम नेगी, बबीता गुसाईं सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!