कार्तिक स्वामी में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्तिकेय मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीष भी लिया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय शर्मा दरमोड़ा ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने भगवान कार्तिकेय स्वामी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा नेता दरमोडा ने कार्तिकेय मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेकर देश की खुशहाली एवं समृद्घि की कामना की। भगवान कार्तिकेय मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सभी को एकता के सूत्र में बांधकर इस स्वच्छता अभियान में अपनी अहम भूमिका निभानी है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा भव्य कार्यक्रम के दौरान मंदिरों में दीप जलाना है। इस अवसर पर स्वांरी ग्वास की महिला मंगल दल अध्यक्ष शशि देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने कीर्तन भजनों की प्रस्तुति भी दी। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में कार्तिकेय मंदिर प्रबंधक पूरन सिंह नेगी, भाजपा सतेराखाल चोपता मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, मगन सिंह नेगी, लक्ष्मी देवी, वीरेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण बर्तवाल, जीत सिंह, योगंबर सिंह रावत समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *