उत्तराखंड

पांचवी बार जीत हासिल कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रचा इतिहास

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। बृहष्पतिवार को घोषित किए गए विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार हरिद्वार नगर सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने लगातार पांचवी बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। मदन कौशिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को हराया। रानीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के आदेश चौहान ने कांग्रेस के राजबीर सिंह चौहान को हराया। हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कांग्रेस की अनुपमा रावत ने भाजपा उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द को हराया। ज्वालापुर सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के रवि बहादुर ने भाजपा के सुरेश राठौर को हराया। रूड़की सीट पर भाजपा के प्रदीप बत्रा ने तीसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार यशपाल राणा को हराया। भगवानपुर सीट पर कांग्रेस की ममता राकेश ने लगातार चौथी बार विजय हासिल की। उन्होंने बसपा के सुबोध राकेश को हराया। कलियर सीट पर कांग्रेस के फुरकान अहमद ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के मुनीश सैनी को हराया। मंगलौर सीट पर बसपा के सरबत करीब अंसारी जीते। सरबत करीम अंसारी ने कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को बेहद करीबी मुकाबले में हराया। झबरेड़ा सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार जीते। वीरेंद्र कुमार ने भाजपा के राजपाल सिंह को हराया। खानपुर में पेशे से पत्रकार उमेश कुमार ने जीत दर्ज की। निर्दलीय चुनाव लड़े उमेश कुमार ने बसपा के रविन्द्र सिंह पनियाला को हराया। लकसर में बसपा के मौहम्मद शहजाद ने जीत हासिल की। मौहम्मद शहजाद ने भाजपा के संजय गुप्ता को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!