भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है, जिसके विधायक भी अब पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे। पुरोला विधायक ने अपनी विधायकी दांव पर लगाकर कांग्रेस से नाता तोड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस का हाथ अब केवल देशद्रोहियों के साथ है। जो देश तोड़ने की बात करते हैं वह आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने श्रीनगर में पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड के 2022 के चुनाव में डबल इंजन की सरकार फिर कमल खिलायेगी। एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की सरकार वाली परिपाटी टूटने वाली है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर परिवर्तन हुए है। साढ़े चार साल में जहां 19 सौ से अधिक डॉक्टर नियुक्त किए गए। उत्तराखंड में ऑक्सीजन प्लांट से लेकर वेंटीलेटर अस्पताल में लगाये गए। भाजपा सरकार ने आठ हजार किमी की सड़कों का निर्माण कर अभूतपूर्व कार्य किया है। कांग्रेस शासनकाल में जितनी भी घोषणाएं हुई थीं, उन्हें भाजपा सरकार ने धरातल पर उतार कर पूरा किया है। कहा कि जब से प्रदेश की कमान युवा सीएम के हाथों आयी है, प्रदेश में विकास की योजनाएं तेजी से बढ़ी है। रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती कर आवेदन शुरु किये तो नि:शुल्क आवेदन भरने की घोषणा कर सरकार ने युवाओं बड़ी राहत दी। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, प्रेस प्रभारी गणेश भट्ट, हरि सिंह बिष्ट, अनुग्रह मिश्र, विनय घिल्डियाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *