श्रीनगर में 91 अभ्यर्थियों ने दी यूपीएससी की परीक्षा, 39 रहे अनुपस्थित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल में प्रथम बार आयोजित हुई संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 91 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में बनाये गये परीक्षा केन्द्र में दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 130 अभ्यर्थियों में से 91 अभ्यर्थी ही उपस्थित पाये गये। जबकि 39 अनुपस्थित पाये गये। एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह ने भी परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी एमएम सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर एसडी नौटियाल, परीक्षा पर्यवेक्षक प्रो बीसी. शर्मा, प्रोफेसर एके नौटियाल, डॉ आर सी एस कुमार, कोतवाल हरिओम राज चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *