एमबीबीएस के छात्रों की समस्याओं से रूबरू हुए स्वास्थ्य मंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत एक संवाद कार्यक्रम के दौरान श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए। इस स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों को जल्द ही उनके समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्रों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में बन रहे खाने के बारे में भी छात्रों से पूछा स्वास्थ्य मंत्री ने मैस में पहुंचकर खाने की गुणवत्ता का जायजा लिया और मैस संचालक को गुणवत्तापरक खाना बनाने के निर्देश दिये। संवाद कार्यक्रम में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने हॉस्टलों में पानी की अव्यवस्था से स्वास्थ्य मंत्री को रूबरू कराया। कहा कि हॉस्टलों में पानी की दिक्कत होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री त्वरित संज्ञान लेते हुए एक कमेटी बनाते हुए एसडीएम, प्राचार्य, हॉस्टल वार्डन को रखते हुए 15 दिन के भीतर पानी की बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री के सम्मुख खेलने के लिए मैदान न होने, जिम ना होने, बैडमिंटन कोर्ट ना होने सहित कई समस्याएं रखी। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री से जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि एक माह के भीतर दोबारा संवाद कार्यक्रम छात्रों के बीच होगा। छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री के पहुंचने पर उत्साहित दिखे। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट सहित एमबीबीएस के छात्र व फैकल्टी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *