उत्तराखंड

भाजपा राज्य के हर विधान सभा क्षेत्र में 10 हजार नए मतदाता बनाएगी: गौतम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा राज्य में वोटर चेतना महाअभियान के तहत हर विधान सभा क्षेत्र में 10 हजार नए वोटर बनाएगी। हर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी के लक्ष्य को पूरा करें।
कमलुवागांजा स्थित एक बैंक्वेट हल में भाजपा के वोटर चेतना महाअभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता का काम वोट बनाना और वोट को अपने पक्ष में प्रभावित करना है। भाजपा के वोट बैंक को बनाये रखने का लगातार प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पार्टी ने विधानसभा, मंडल एवं बूथ स्तर पर जिले से पांच कार्यकर्ताओं को संयोजक व सदस्य नियुक्त किया है। जिनकी टोली घर-घर जाकर आम जनता से संपर्क करेगी। गौतम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं के पेपर तैयार करने, फर्म भरने में उनकी मदद करना है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे नव युवकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करे।
कार्यकर्ता घर-घर जाकर बनाएंगे नए मतदातारू भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि श्वोटर चेतना महाअभियानश् के तहत 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हर युवक-युवती का मतदाता पहचान पत्र बनाया जाना जरूरी है। कार्यकर्ता विधानसभा वार निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी पदाधिकारी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग ले सकते हैं। वोटर चेतना महाअभियान के संयोजक व अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आगामी निकाय, लोकसभा व पंचायत चुनावों में कोई भी नया मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से चूक न जाए, इसके लिए हर कार्यकर्ता को प्रयास करने होंगे।
सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े वोटरों की रिपोर्ट आयोग को देंरू अजेय
कार्यशाला में पहुंचे 200 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि नव युवकों को वोटर बनाने के लिए रचनात्मक सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। कार्यकर्ता जागरूकता के इन कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफर्म पर भी अपलोड करने का काम करें। कहा कि राज्य की सीमाओं से लगी हुई विधानसभा क्षेत्रों में वोटर संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। भाजपा कार्यकर्ता इसकी जांच पड़ताल कर चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट दें।
ये रहे मौजूदरू कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन लटवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राकेश नैनवाल, गिरीश जोशी, रमेश बहुगुणा, निर्मल मेहरा, कमल जिंदल, भाजपा जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, लाखन निगल्टिया, दिनेश खुल्बे, संजय पांडे, अमित नेगी, प्रशांत वर्मा समेत कुमाऊं मंडल से सभी आठ सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, वोटर चेतना महाअभियान के जिला संयोजक व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!