उत्तराखंड

लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 9 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान संचालित किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर राज्य एवम केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने का आह्वाहन कर रहे है। इस काम के लिये भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा प्रवासी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। खटीमा विधानसभा के बूथ संख्या 110 पर प्रवासी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ड नवीन भट्ट ने बूथ समिति,पन्ना समिति के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है तथा निरन्तर आगे बढ़ रहा है। महिला मोर्च जिलाध्यक्ष बिमला मुडेला ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये संकल्पबद्घ है। महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार चला रही है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक नारायण बोरा बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण ज्याला, वोटर्स प्रमुख दिवान सिंह खोलिया, मोहिनी चन्द, द्रौपदी चन्द, कविता राना, शकुंतला राना, सीता राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!