भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनावी जीत का जश्न; की आतिशबाज़ी, बांटी मिठाई

Spread the love

अल्मोड़ा। असम, पांडिचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सोमवार को चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। कैलाश शर्मा ने कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और यह आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत है। मेयर अजय वर्मा ने कहा कि भाजपा की जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिसका असर चुनाव परिणामों में दिखाई दे रहा है। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, रवि रौतेला, प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी, पंकज भाकुनी, कैलाश गुरुरानी, मनोज तिवारी, मनोज सनवाल, मनोज जोशी, अन्नू भोज, अभय शाह, अमित साह, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, देवाशीष नेगी, नवीन बिष्ट, आनंद कनवाल, जगत भट्ट, नीरज सांगा, आशीष जोशी, कृष्ण बहादुर, राहुल कुमार, हरीश कनवाल, किशन बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट और रेखा आर्या समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *