उत्तराखंड

बागेश्वर उपचुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हल्द्वानी। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर कुमाऊं संभाग कार्यालय में जश्न बनाया गया। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि कहा, बागेश्वर की जनता ने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के रूप में सही प्रत्याशी को चुनकर मुख्यमंत्री धामी के हाथों को मजबूत किया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा से पार्वती दास की जीत ने स्व़ चंदन रामदास व मुख्यमंत्री धामी के कार्यों मंजूरी दी है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सहकोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष प्रताप रैक्वाल, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल, नगर महामंत्री मधुकर श्रोत्रिय, नगर उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राशि जैन, नगर मीडिया प्रभारी रविंद्र श्रोत्रिय, योगेश रजवार, प्रेम सिंह मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!