उत्तराखंड

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की हुई चुनावी सभा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव 2023-2025 में मतदान 11 सितंबर 2023 को प्रात: 8 बजे से न्यू बार भवन पांडे खोला में किया जाएगा। आज न्यू बार कलेक्ट्रेट भवन में चुनावी सभा चुनाव समिति द्वारा आयोजित की गई। चुनावी सभा में सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी बात रखी। जिसमें अध्यक्ष पद पर केवल सती, जमन सिंह बिष्ट, महेश चंद्र सिंह परिहार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन सिंह लटवाल, कवीन्द्र पंत, दीवान सिंह लटवाल मैदान में हैं। महिला उपाध्यक्ष पद पर अमिता चौधरी व भावना जोशी मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिऐ 7 प्रत्याशियों विवेक तिवारी, सुनील तिवारी, रमा शंकर नैनवाल, विक्रांत भटनागर, पल्लव घस्याल, सुनील कुमार ग्वाल और नारायण सिंह जीना के बीच मुकाबला तय है। सचिव पद पर दीप जोशी, संप्रेक्षक चंदन बगड़वाल, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार डैनी, पुस्तकालयाध्यक्ष लवली दस्पा, उप सचिव प्रेम आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहाँ बार एसोसिएशन की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी केवल सती ने कहा यदि वह अध्यक्ष बने तो तीन माह के अंदर अल्मोड़ा बार एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन करेंगे, अधिवक्ताओं के चेंबर का निर्माण, लाइब्रेरी, फोटोस्टेट मशीन लगाएंगे व बार के हित में काम करेंगे। अध्यक्ष प्रत्याशी जमन सिंह बिष्ट ने कहा कि अल्मोड़ा बार एसोसिएशन का 105 साल का अपना गरिमामय इतिहास है, उन्होंने कहा बार व बेंच के बीच तालमेल बनाएंगे तथा ई लाइब्रेरी बनाई जाएगी। वहीं अध्यक्ष के प्रत्याशी महेश परिहार ने कहा कि वह अध्यक्ष बने तो अधिवक्ताओं का ग्रुप इंश्योरेंस कराएंगे व 6 माह के अंदर बार के चेंबर का निर्माण कराएंगे यदि चेंबर का निर्माण नहीं कर पाया तो पद से इस्तीफा दे दूंगा। बार चुनाव की आम सभा में सभी प्रत्याशियों ने लुभावने वादे अधिवक्ताओं से किए और उनको जिताने की अपील की। सभा का संचालन वैभव पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष चामू सिह गस्याल, पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, गोविंद लाल वर्मा, रमेश उपाध्याय, विनोद फुलारा, हिमांशु मेहता, आशना परवीन सहित अन्य गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में चुनाव समिति के अध्यक्ष भानु प्रकाश तिलारा, भगवती प्रसाद पाण्डे, वैभव पाण्डे, त्रिभुवन शर्मा, संतोष पंत, विमला नवीन्द्र, कमलेश कुमार का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!