भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। गदरपुर में भी प्रदर्शन किया। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीडी चौक पर जमा हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। इसके लिए उन्हें देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। पुतला फूंकने वालों में संजीव सिंह, मनमोहन सक्सेना, देवेन्द्र शर्मा, राम अवतार अग्रवाल, मुन्नालाल पाठक, महेंद्र पाल, अमरीक सिंह मंड, चूड़ामणि सागर आदि थे। गदरपुर के सकेनिया मोड पर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। सुरेश खुराना ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिन्दुओं को लेकर गलत बयानबाजी की है। पुतला फूंकने वालों में राजेश गुम्बर मिनी, सुभाष गुंबर,नरेश हुड़िया,सौरभ शर्मा, गौतम पब्लेजा,राजू,हरीश रेहलन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *