दुगडडा बाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा का किया भव्य स्वागत।

Spread the love

 

ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा का भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार दुगडडा बाजार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा का ढोल नगाडो, फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
सोमवार को महेन्द्र राणा के दुगडडा बाजार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ढोल नगाडों के साथ मोती बाजार, रामलीला बाजार, सुभाष बाजार, कमला नेहरू मार्ग आदि स्थानों पर भव्य रैली निकाली। रैली में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में प्रतिभाग किया। सभी कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र सिंह राणा के भााजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रमुख श्री राणा के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि मुझे भी राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होकर गर्व का अनुभव हो रहा है। सोमवार को भारत रत्न से अंलकृत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर दुगड्डा चौराहे में प्रमुख राणा एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्र्यापण कर उनको श्रद्वांजलि दी। इस अवसर पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन उनियाल, पूर्व सभासद संजय अग्रवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा रावत, शिखर अग्रवाल, पूर्व प्रधान महिला समूह की अध्यक्षा उमा देवी, पूर्व सभासद रामेश्वरी देवी, इन्द्र राणा, रेखा देवी, प्रमोद अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, प्रीतम सिंह, देवेन्द्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गौरव सिंह, अमन राणा, दिव्यांशु अग्रवाल, अंकुश जुयाल, योगेश्वर रावत, रजत अग्रवाल, मोहित उनियाल, भूषण अग्रवाल, गुणा खर्कवाल, जितेन्द्र खर्कवाल, ममता देवी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *