भाजपाईयों ने एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस श्रीनगर में सभी बूथों पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण के नेतृत्व में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्रीनगर के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वालों में, लक्ष्मी देवी, लक्ष्मी पुरी, रामेश्वर प्रसाद पुरी, भगवती प्रसाद घिल्डिया, राजेंद्र सिंह रावत, राकेश ध्यानी, हयात सिंह झिंकवान, बसंती नेगी शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा अनीता बुड़ाकोटी, पंकज सती, संजय गुप्ता, सौरभ पांडे, देवेंद्र भट्ट, दिनेश असवाल, प्रमोद उनियाल, सत्ये सिंह तड़ियाल, पूजा गौतम, दीना धिरवाण, विजय लक्ष्मी रतूड़ी, ऊषा कंडारी, मीना असवाल, उमा गुनसोला, रेखा रावत आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *