जौनसार बावर, पटुवादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली

Spread the love

विकासनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जौनसार बावर और पटुवादून में तिरंगा रैली निकाली। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में रैली निकाली गई। शुक्रवार को विकासनगर और हरबर्टपुर मुख्य बाजार में रैली का नेतृत्व विधायक मुन्ना चौहान ने किया। विधायक चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा आह्वान को लेकर लोग उत्साहित हैं। इस अभियान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खासकर युवा वर्ग तिरंगा फहराने के लिए उत्साहित है। कहा कि यह अभियान नागरिकों का देश के प्रति समर्पण का प्रकटीकरण है। इस अभियान से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में पैदा होगी। रैली डाकपत्थर तिराहे से शुरू होकर बाबूगढ़ चुंगी तक गई। जबकि हरबर्टपुर में क्रांति चौक से शुरू हुई तिरंगा रैली विकासनगर रोड, देहरादून रोड, पांवटा रोड, सहारनपुर रोड तक गई। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल की ओर से केदारावाला से रुद्रपुर तक तिरंगा रैली निकाली गई। दूसरी ओर, चकराता के छावनी बाजार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर केसरी मार्केट चकराता से लेकर चौक बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं की ओर से व्यापारियों को तिरंगा भेंट किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय से पूरा छावनी बाजार गूंज उठा। भाजपा के नेताओं ने छावनी परिषद के व्यापारियों और स्थानीय लोगों से परिवार, प्रत्येक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की। वहीं कालसी में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि इन दिनों पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। कहा कि इस तिरंगे की शान को बनाए रखने कई रणबांकुरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हर घर तिरंगा फहराने से सभी शहीदों को श्रद्घांजलि दी जाएगी। साहिया मंडल कार्यकर्ताओं ने साहिया बाजार में रैली निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री अरुा मित्तल, प्रदेश मंत्री नीरू देवी, टीकाराम शाह, अमर सिंह चौहान, प्रशांत भसीन, अनुज गुलेरिया, अमित डबराल, मोहित ठाकुर, दयावती, खजान नेगी, अनिल कुमार, सुभाष शर्मा, सुमंत, सुभाष सकलानी, देवराज, विवेक अग्रवाल, राजेश तोमर, राधा भारती, बचना शर्मा, भजनलाल वर्मा, केशर चौहान, मोहित दुसेजा, अमित अरोड़ा, तीर्थ कुकरेजा, यशपाल चौहान, जसविंदर सिंह, मठोर सिंह, भीम सिंह चौहान, रितेश असवाल, रोशन नेगी, नीरज ठाकुर, मुराद हसन, दिनेश कौशिक, राकेश अमोली, विजय सिंह पटवाल, घनश्याम सैनी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *