उत्तराखंड

शराब से राज्य कर विभाग ने वसूला 2297़63 करोड़ का टैक्स

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। शराब के शौकीन उत्तराखंड सरकार को मालामाल कर रहे है। अकेले राज्य कर विभाग ने ही व्यापार करध्वैट के रूप में शराब खरीदने वालों से 22 वर्षों में 2297़63 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला है। इसमें 2001-02 की तुलना में अभी तक 18 गुना से अधिक वृद्घि हुई है। कोविड वर्ष 2020-21 में भी शराब पर टैक्स में भारी बढ़ोत्तरी हुई। जहां पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 में वसूले गये 219़5 करोड़ से बढ़कर 247़6 करोड़ टैक्स वसूली की गया। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आयुक्त कर मुख्यालय से प्रदेश भर में शराब पर वसूले गये टैक्स की धनराशियों की सूचना मांगी थी। इसके जवाब में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी नीलम ध्यानी ने डिप्टी कमिश्नर दीपक बृजवाल द्वारा राजस्व आंकड़ों की प्रतियां उपलब्ध कराई गई। दी गई सूचना के अनुसार शराब पर वित्तीय वर्ष 2001-02 में राज्य कर विभाग ने 15़9 करोड़ रुपये टैक्स वसूला था। जो 2021-22 में 18़34 गुना बढ़कर 307़49 करोड़ रुपये हो गया है। वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मई तक केवल दो माह में ही 2001-02 के पूरे वर्ष की तुलना में चौगुने से अधिक 69़26 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया है। वर्ष 2001-02 में केवल 15़9 करोड़, 2002-03 में 18़01करोड़, 2003-04 में 21़08 करोड़, 2004-05 में 21़57 करोड़, 2005-06 में 28़49 करोड़, 2006-07 में दोगुना होकर 31़79 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया है। वर्ष 2007-08 में 37़62 करोड़, 2008-09 में 50़58 करोड़, 2009-10 में 56़82 करोड़, 2010-11 में 83़98 करोड़, 2011-12 में 5़79 गुना होकर 92़12 करोड़ टैक्स वसूला गया है। वर्ष 2012-13 में 108़09 करोड़, 2013-14 में कुछ कम होकर 89़77 करोड़, 2014-15 में दोबारा बढ़कर 100़55 करोड़, 2015-16 में 2001-02 की तुलना में 9़13 गुना होकर 145़17 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया। वर्ष 2016-17 में 146़76 करोड़, 2017-18 में 185़72 करोड़, 2018-19 में 219़76 करोड़, 2019-20 में थोड़ी कमी होकर 219़5 करोड़ तथा 2020-21 में कोविड महामारी वर्ष में भी 247़6 करोड़ तथा 2021-22 में 2001-02 की तुलना में 19़34 गुना होकर 307़49 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया। वर्ष 2022-23 में केवल 2 माह, अप्रैल व मई में 2001-02 की तुलना में 4़36 गुना 69़26 करोड रुपये टैक्स शराब की बिक्री से राज्य कर विभाग द्वारा वसूला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!