भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया टिहरी सांसद का स्वागत

Spread the love

देहरादून। भाजपा टिहरी लोकसभा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर ने टिहरी लोकसभा सीट की प्रत्याशी व सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह महानगर कार्यालय में स्वागत किया। मोर्चा अध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में महामंत्री अर्जुन बसोर के संचालन में सम्पन्न हुई बैठक में अनुसूचित समाज का टिहरी लोकसभा का कार्य देख रहे पूर्व राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट व अनुसूचित समाज द्वारा टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह का स्वागत किया। मौके पर सेवानिवृत अधिकारी राजेन्द्र मोहन कैशला, राजकुमार राजौरी, मनमोहन कन्न्नौजिया, विमला देवी आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। माला राज्य लक्ष्मी शाह ने टिहरी से चौथी बार भाजपा प्रत्याशी बनाने पर नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिये भाजपा को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाएं। टिहरी लोकसभा प्रभारी विनय रोहिला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक जनसम्पर्क करें। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे देश में अनुसूचित समाज एवं गरीब लोग मोदी के साथ हैं। मौके पर निर्वतमान महापौर सुनील उनियाल गामा, अर्जुन बसौर, अतुल सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष राजीव राजौरी, विशाल अनंत, जयपाल वाल्मिकी, मनोज जाटव, नीतू वाल्मिकी, देविका रानी, राजेश रजौरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *