पूर्व विधायक विजयपाल और मालचंद भाजपा में शामिल

Spread the love

 

देहरादून। कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूद्गी में दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों पूर्व विधायकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। विजयपाल सजवाण दो बार कांग्रेस के टिकट पर विजयी होकर गंगोत्री के विधायक रह चुके हैं। जबकि मालचंद दो बार पुरोला के विधायक रहे चुके हैं। हालांकि मालचंद दोनों ही बार वह भाजपा के टिकट पर जीतकर आए थे। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में टिकट न मिलने पर मालचंद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन एक बार फिर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस व दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा में आने के बाद अब वह उनके स्वाभिमान का ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विजयपाल सजवाण और मालचंद दोनों ही उत्तरकाशी जिले के प्रभावशाली नेता हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, भाजपा के उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *