उत्तराखंड

खटीमा में भाजपा के वोटर चेतना महाअभियान की शुरुआत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी का वोटर चेतन महा अभियान संपन्न हुआ। अभियान का शुभारंभ करने आए जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक चलने वाला अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को वोटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह अभियान चलाकर नए मतदाताओं को वोटर सूची में शामिल कराने का काम करेंगे। वार्ड संख्या 14 में अभियान के दोरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बहुत से लोग वोट बनाने से वंचित रह जाते हैं। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे लोगों के वोट बनाने के साथ उन्हें पार्टी से भी जोड़ेंगे। पार्टी का प्रयास है कि कोई भी 18 वर्ष से अधिक उम्र का मतदाता अपना नाम मतदान सूची में शामिल करने से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जोशी, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, मंडल अध्यक्ष विक्रम भट्ट, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला मुंडेला, गोपाल बोरा, कार्यक्रम संयोजक रमेश जोशी, नवीन जोशी, विनीत सक्सेना, नवल वाल्मीकि, मोहन चुफाल, कमल सिंह राणा, दिनेश चौसली, नीलू गुप्ता, विनीत सक्सेना, गोविंद टम्टा, सुदेशपाल चौधरी, मनोज चौहान, प्रेम प्रकाश पांडे, गोविंदा चौसली, महेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, सिद्घांत सिंह, हिमांशु अग्रवाल, हरीश सक्सेना, राहुल चौहान, हरीश पांडे,सतीश गोयल, मनोज बाजवा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!