उत्तराखंड

गदरपुर में डीएम ने किया सीएम सशक्त बहना उत्सव योजना का शुभारंभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। ब्लक कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का शुभारंभ डीएम उदयराज सिंह ने किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहध्सदस्य महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री की बिक्री और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सहायता समूह के विभिन्न स्टलों का निरीक्षण किया तथा जानकारी प्राप्त की। डीएम ने स्वयं सहायता समूह के उत्थान के लिए शासन की मंशा के अनुरूप सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस दौरान डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण-पत्र भी दिये गये। कार्यक्रम का संचालन संचालन बीडीओ शेखर जोशी ने किया। यहां नोडल अधिकारी अमन अनिरूद्व, एसडीएम गौरव पाण्डे, तहसीलदार दिनेश कुटोला, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजपाल सिंह चौहान, सुभाषिनी, वरिष्ठ सहायक आनन्द सिंह, लेखाकार मदन सिंह सैनी, सुमित उपाध्याय, कनिष्ठ अभियन्ता विश्वजीत, शिखर ओझा, टिंकू सिंह रवीन्द्र उपाध्याय, गोविन्द कशिश, ग्राम विकास अधिकारी एसपी मल्ल, पीसी जोशी, मुदस्सिर अहमद, गौरव त्रिपाठी सुधेन्दु सरकार, ग्रापंविअ दीपक असगोला योगेश उपाध्याय, पार्वती चन्द, पूनम पनेरू, ग्राम रोजगार सहायक अब्दुल रहमान, अमित कुमार, गोपाल विश्वास, कमल सरकार बनमाली मंडल, बीएफटी दुलाल सुखदेव मंडल, एनआरएलएम, मिशन मैनेजर तौफीक मियां राधा बाठला, रवि सोमपाल, नदीम, निक्की, अब्दुल, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के महिला सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!