कोटद्वार-पौड़ी

ब्लॉक प्रमुख बोले द्वारीखाल का चौकीदार आ गया , पात्र जरूरतमंद योजनाओं से वंचित न रहे

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत द्वारीखाल ब्लॉक राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने 31 समस्याओं का निस्तारण किया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि द्वारीखाल का चौकीदार आ गया है। घर-घर जाकर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि द्वारीखाल-ऋषिकेश मोटर मार्ग का हाटमिक्स डामरीकरण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। भैरोगढ़ी पेयजल योजना पर कार्य अंतिम चरण में चल रहा है, क्षेत्र के अन्य गांवों को भी योजना से जोड़ा जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैण में पांच वर्ष पूर्व बने पेजयल टैंक में एक दिन भी पानी न पहुंचने पर विकासखंड़ अधिकारी द्वारीखाल को जांच के आदेश कर कार्यदायी संस्था के वसूली के आदेश दे कर रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहां। ब्लॉक प्रमुख ने कोरोना योद्धाओं व होली मिलन कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान संघ द्वारीखाल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व प्रमुख सुखदेव राणा, जिला पंचायत सदस्य रंजीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बमोली रविन्द्र रावत, ग्राम प्रधान सुराड़ी नीलम देवी, मष्ट शान्ति देवी, बमोली विनीता रावत, विकासखंड अधिकारी अतिया परवेस आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत मनमोहन बिष्ट ने किया।
पात्र जरूरतमंद योजनाओं से वंचित न रहे
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम विकासखंड द्वारीखाल के देवीखेत में आयोजित किया गया। प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने ब्लॉक अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकासखंड के अंतर्गत किसी भी गांव में पात्र जरूरतमंद आम आदमी योजनाओं से वंचित न रहे। ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधान दिखेत कैलाश सिंह, प्रधान पबेख लखीराम, प्रधान डाबर नत्थी लाल, प्रधान तिमली प्रवीन कुमार, प्रधान खेड़ा श्रीमती सुमादेवी, प्रधान जुयाल गाव श्रीमती नीला देवी, प्रधान कुन्ती श्रीमती लक्ष्मी देवी, प्रधान अमालडू श्रीमती रेनू उनियाल, प्रधान गहली जितेन्द्र सिंह, प्रधान ढोरी श्रीमती सरिता देवी, प्रधान खमाणा श्रीमती गीता देवी, प्रधान डाबोली भुवनेश डबराल, प्रधान स्यालना श्रीमती संजीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शारदा देवी, अनीता देवी, विकास कुमार, भारत सिंह, प्रमोद बिंजोला, सुखदेव सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्य्क्ष अर्जुन सिंह को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। प्रमुख ने महिला मंगल दलों को 22-22 लीटर का प्रेशर कुकर भी भेंट किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सरोप सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बालेंद्र नेगी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पंचायत अधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!