नाले में पड़ा मिला फैक्ट्री कर्मी का शव

Spread the love

रुड़की। शुक्रवार को कस्बा स्थित एक नाले में फैक्ट्री कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कस्बे भगवानपुर के एक नाले में फैक्ट्री कर्मी का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। जिसमें शव की पहचान 45 वर्षीय हरिराम पुत्र देवी राम निवासी चौमूआ थाना वृन्दावन मथुरा के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि हरिराम रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। आसपास तलाश करने पर भी मौके पर कुछ पता नहीं चला। बताया कि इसके बाद सुबह के समय हरिराम का शव नाले में पड़ा मिला है। उन्होंने बताया कि हरिराम भगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नाले पर स्लैप नहीं होने से ग्रामीण नाराज: दुर्घटना स्थल पर बना नाला पिछले काफी समय से खुला पड़ा है। नाले पर स्लैप नहीं होने से अक्सर दुर्घटना का खतरा बन रहता है। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से नाला निर्माण का कार्य किया गया। इसके बाद कई बार नाले पर स्लैप डालने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। पूर्व प्रधान शाहपुर उस्मान ने बताया कि नाले की गहराई 4 से 5 फीट है। नाला ऊपर से खुला होने के चलते यहां पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है। लेकिन अभी तक नाले पर स्लैप का निर्माण नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *