बिग ब्रेकिंग

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मुम्बई, एजेन्सी। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की सूचना उनके नौकर ने पुलिस को दी। आपको बता दें कि टीवी से फिल्म की दुनिया में आए सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में फिल्म ‘केदारनाथ’ और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए थे। सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे, हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। सुशांत की बॉडी का कोरोना टेस्ट भी होगा। कुछ ही दिन पहले उनकी एक्स मैनेजर की भी बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना से बॉलीवुड पूरी तरह सन्न रह गया है।
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह घर में अकेले नहीं थे, उनके दोस्त उनके साथ थे। सुशांत ने सुबह 10 बजे जूस पिया और कमरे के अंदर गए। इसके बाद जब सुशांत ने अपने रूम का दरवाजा नहीं खोला, तब दरवाजा तोड़ने की कोशिश हुई मगर दरवाजा नहीं टूटा। जिसके बाद सुशांत सिंह के मैनेजर ने चाबी वाले को बुलाया। चाबी वाले ने दरवाजा खोला। मुंबई पुलिस ने चाबी वाले का बयान भी दर्ज किया है।
सुशांत सिंह राजपूत के दो मोबाइल, लैपटॉप लेकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने सुशांत की बैंक स्टेटमेंट भी मंगाई है। सुशांत की बहन भी मुंबई पहुंच चुकी हैं, पुलिस को दिए बयान में बहन ने कहा कि उन्हें किसी तरह की पैसों की दिक्कत नहीं थी, ना ही वो कर्ज में थे।
खुदकुशी की खबर मिलने के बाद पुलिस उनके बांद्रा स्थित घर पर जांच पड़ताल के लिए पहुंच गई। मुंबई पुलिस ने घर में दोस्तों को रोककर उनका बयान दर्ज भी किया है, साथ ही नौकरों का बयान भी दर्ज किया है। अभी तक 5 लोगों के बयान लिए गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने निधन से एक रात पहले एक्टर महेश शेट्टी को कॉल किया था और उससे पहले सुबह 9.30 को अपनी बहन को फोन किया था। बता दें महेश शेट्टी सुशांत सिंह राजपूत के साथ सीरियल किस देश में है मेरा दिल में नजर आए थे। महेश शेट्टी अजय देवगन की अपकमिंग मूवी ‘भुज’ में उनके भाई का रोल निभाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!