बिग ब्रेकिंग

सिम्मलचौड़ में बही सुरक्षा दीवार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सिम्मलचौड़ के आसपास सुखरो नदी से होने के कटाव को बचाने के लिए शासन की ओर से कुछ माह पूर्व सुरक्षा दीवार बनाई गई थी, लेकिन रविवार सुबह नदी उफान पर आने के कारण सुरक्षा दीवार का अधिकांश भाग बाढ़ की भेंट चढ़ गया। सिम्मलचौड़ निवासी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से हो रहे कटाव के बारे में प्रशासन से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचा। नतीजा सुरक्षा दीवार का अधिकांश हिस्सा बह गया। ऐसी स्थिति में नदी के आसपास रहने वाले क्षेत्रवासियों को जानमाल का खतरा बना हुआ है।

बाक्स समाचार
भरभराकर गिर गया प्रभा देवी का मकान
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जनपद के एकेश्वर विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम बग्याली में प्रभा देवी जब अपने घर के निचले तल पर गाय का गोवर साफ़ कर रही थी तो ऊँपरी तल से मकान की दिवार और छत भरभरा कर प्रभा देवी के ऊँपर गिर गयी। किन्तु उन्हें मामूली चोटें आई तथा वह बाल बाल बच गयी। लेकिन घर के अंदर रख सामान मलवे में ही दब गया।
सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक विजय चौहान ने मौके का जायजा लिया एव इसकी सूचना प्रशासन को भेज दी है। समाजिक कार्यकत्र्ता स्वरुप धस्माना ने प्रभादेवी की माली हालत देखकर प्रशासन से प्रभा देवी को उचित मुवावजा देने की मांग की है।
फोटो: मकान गिरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!