उत्तराखंड

कैफे में हुई गोलीबारी के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। पनचक्की चौराहे पर कैफे में गोली चलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल युवक के भाई ने आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पाटी चम्पावत निवासी बिशन सिंह उर्फ विष्णु मंगलवार रात को पनचक्की चौराहे स्थित कैफे में था। कैफे के किचन में विष्णु के साथ संजू बिष्ट, दीपक, अर्जुन, गोकुल व अंकित मौजूद थे। इसी दौरान संजू ने दीपक द्वारा लाई गई पिस्टल से विष्णु के मुंह पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर पास ही मौजूद पीड़ित का भाई विक्रम मौके पर पहुंचा। विक्रम ने लोगों की मदद से विष्णु को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान विष्णु ने विक्रम को बताया कि उसे संजू ने गोली मारी है। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर संजू व दीपक बिष्ट दोनों निवासी पाटी चम्पावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को एसएसपी पंकज भट्ट ने प्रेसवार्ता कर दोनों आरोपियों की गौलापार से गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी, एसओ प्रमोद पाठक, नंदन सिंह रावत, रमेश बोरा, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, एसआई महेन्द्र राज सिंह, फिरोज आलम, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!