मसूरी में मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने माफी मांगी, पर्यावरण मित्रों ने सफाई की शुरू

Spread the love

देहरादून। मसूरी में नगर पालिका क्षेत्र में काम करने वाले पर्यावरण मित्रों और टैक्सी चालकों के बीच विवाद समाप्त हो गया है। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के आवास पर दोनों पक्षों को बुलाकर जानकारी ली। आपासी सहमति के दौरान दोनों पक्षों ने माफी मांगी और समझौता किया गया। दो दिन के बाद शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू हो गई। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मुख्य मार्गों पर डंप कूड़ा हटाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार 13 मई की रात को मसूरी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने व अभद्रता के आरोप लगाए थे। एक पक्ष के नगर पालिका की संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों के समर्थन में वाल्मीकि समाज ने धरना प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था ठप की थी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक कूड़ा नहीं उठाने का निर्णय लिया था। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को आवास पर बुलाकर विस्तार से बातचीत की। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से माफी मांगी और लिखित समझौता कर लिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिस पर शरारती तत्वों ने शहर का माहौल खराब करने के लिए इस मामले को बढ़ावा दिया। वाल्मीकि उत्थान सभा के अध्यक्ष निरंजन लाल सहित समाज व दूसरे पक्ष के लोगों के साथ बातचीत की गयी व आपस में समझौता कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह दो समुदायों का मामला नहीं था, जिसे तूल दिया गया जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज पालिका की रीढ़ है। अगर वह कार्य नहीं करेंगे तो शहर की दशा खराब होगी। वाल्मीकि उत्थान सभा के अध्यक्ष निरंजन लाल ने कहा कि जब समाज की बात आती है तो जोश आता है, इसमें चाहे किसी भी समाज की बात हो। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई। कहा कि पुलिस ने भी सहयोग नहीं किया। अब आपस में बातचीत के बाद समझौता हो गया है।
पर्यावरण मित्र काम पर लौटे: समझौते के बाद पर्यावरण मित्र काम पर लौट आये।पर्यावरण मित्रों ने शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पालिका सभासद अमित भटट, सचिन गुहेर, रणवीर सिंह कंडारी, शिवानी भारती,, राजेंद्र, गुरचरन, जयपाल कैरवाण, सुरेंद्र रावत, नवीन शाह, सोमपाल, आरोपी रितिक बिष्ट व आर्तिक सहित दोनो पक्षों के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *