चमोली। जोशीमठ के डाडों नन्दा देवी प्रांगण में ब्रहम कपाल तीर्थ पुरोहित समिति बदरीनाथ ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पुतला भी जलाया। समिति के अध्यक्ष उमेश सती के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहित एवं पंडा समाज ने नारेबाजी की। उमेश सती ने कहा कि पंडा पुरोहित समाज लगातार देव स्थानम बोर्ड का विरोध कर रहा है। वह इसे भंग करने की मांग करते आ रहे हैं। क्योंकि बोर्ड के बनने के बाद पुरोहित एवं स्थानीय लोगों के हक हकूकों में कुठाराघात हुआ है। कहा कि वर्तमान सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी देवस्थानम बोर्ड पर विचार करने की बात कही है बावजूद पर्यटन मंत्री बयान दे रहे हैं कि देवस्थानम बोर्ड पर अब कोई विचार नहीं होगा, जो खेदजनक है। कहा कि यदि इस सरकार ने जल्द देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का निर्णय नहीं लिया तो 21 जून को ब्रहम कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत ब्रहम कपाल में काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप सरकार का पिंडदान करेगी। पुतला जनाने वालों में उमानन्द सती, देवेनद्र नौटियाल, प्रदीप नौटियाल, आनन्द सती, मोहित सती, रोहित सती, सौरभ नौटियाल, सागर नौटियाल, हर्षित नौटियाल, गर्व सती ,मनोज नौटियाल आदि शामिल रहे।