बिग ब्रेकिंग

कोरोना के बढ़ते केसों के बीच भारत-नेपाल बर्डर पर आवाजाही पर ब्रेक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बनबसा (चम्पावत)। भारत-नेपाल सीमा पर सामान्य आवाजाही रोक दी गई है। नेपाल ने इसके पीटे कोरोना के बढ़ते संक्रमण का हवाला दिया है। अब ठोस कारण पर ही आने-जाने की अनुमति मिलेगी। व्यापारियों के आवागमन के लिए भी रोस्टर लागू करने की तैयारी है। इसके लिए नेपाल प्रशासन दोनों देशों के व्यापारियों की सूची तैयार कर रहा है।
कंचनपुर (नेपाल) के सीडीओ रामकुमार महतो ने आदेश में लिखा है कि सामान्य आवाजाही से दोनों तरफ कोरोना बढ़ रहा है। अब स्वास्थ्य कारणों के अलावा आवागमन के लिए लिखित कारण दिखाना होगा। नेपाल में विवाह समेत अन्य आयोजनों पर रोक लगाई गई है। नेपाल की इस सख्ती पर दोनों देश के व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। इसके बाद नेपाल प्रशासन ने ऐसे व्यापारियों के आवागमन के रोस्टर बनाने का फैसला लिया है। बनबसा में गड्डा चौकी प्रभारी जीवन गुरुंग ने बताया कि आवाजाही बंद होने के कारण बड़ी संख्या में दोनों देश के लोगों को वापस लौटना पड़ा।
कोरोना के कारण भारत-नेपाल सीमा पर कारोबार पूरी तरह चौपट हो चुका है। करीब दो साल बाद हालात सामान्य हो रहे थे लेकिन नेपाल ने फिर सख्ती शुरू कर दी। नेपाल में कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व उपाध्यक्ष माधव जोशी कहते हैं सख्ती से दोनों देशों के कारोबारी हताश हैं। जनता में भी इससे नाराजगी है।
बनबसा व्यापार संघ के अध्यक्ष परमजीत गांधी कहते हैं नेपाल की तरफ इसका ज्यादा विरोध हो रहा है। नेपाल सस्ती खाद्य सामग्री और फल सब्जी के लिए भी भारत पर निर्भर है। बनबसा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक गोयल कहते हैं जल्द नेपाल के व्यापारियों से संपर्क कर सीमा पर सामान्य आवाजाही के लिए दबाव बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!