पुल का मलबा देवप्रयाग में आपदा का बन सकता है कारण

नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग बस अड्डे के समीप बन रहे पुल का मलबा शांति बाजार के लिए आपदा का कारण बनने के आसार हैं। इसको देखते हुये नगरपालिका अध्यक्ष ममता देवी ने यहां एनएच के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने एनएच अधिकारियों को बरसात से पहले मलबे को पूरी तरह हटाने की सख्त हिदायत दी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शांता नदी के ऊपर बन रहे इस पुल के मलबे से 2021 में भारी तबाही हुई थी। शांता नदी के बढ़ने से यहां जमा मलबा फिर से इस तरह की आपदा ला सकता है। जिससे यहां दुकानों व भवनों को क्षति पहुंच सकती है। ऐसे में एनएच यहां से जल्दी ही मलबा हटाने का काम शुरू करे। एनएच एई ललित बेंजवाल ने कहा कि पुल का मलबा हटाने का काम तत्काल शुरू किया जायेगा। साथ ही नदी किनारे आरसीसी ब्लॉक भी भरे जायेंगे। जिससे यहां भू स्खलन पर रोक लगेगी। बैठक में एनएच सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि व नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *