बाढ़ से कटाव रोकने के लिए बनाएं चैक डैम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वार्ड नंबर 19 ग्राम पश्चिमी धु्रवपुर के लोगों ने बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सुखरौ नदी पर चैक डैम बनाने की मांग की है।
इस संबंध में ग्रामीण राकेश बिष्ट, जसपाल सिंह, तीरथ सिंह नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को ज्ञापन दिया। कहा कि प्रति वर्ष बाढ़ में ध्रुवपुर, सिम्बलचौड़, नयागांव, बलभद्रपुर क्षेत्र को भारी नुकसान होता है। ऐेसे में लगातार जान-माल का खतरा बना रहता है। कहा कि लगातार नदी अपना मूल स्थान बदल रही है। कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए जल्द चैक डैम बनाए जाने चाहिए। साथ ही सुरक्षा दीवार निर्माण पर भी गंभीरता दिखाई जानी चाहिए।