देश-विदेश

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत; खरगे बोले- यह ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’ है

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कर्नाटक की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। मैं कर्नाटक भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और हमारी दृष्टि में विश्वास दिखाने वाले लोगों के लिए धन्यवाद देता हूं। ढट नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और सक्रिय रूप से रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनकी आवाज बुलंद करेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। इससे पूरे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा हमें ताना मारती थी और कहती थी कि हम ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाएंगे। अब सच्चाई यह है कि यह ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’ है।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक अवसर है। कर्नाटक ने इतिहास रच दिया है। कर्नाटक ने न केवल लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए, लोकतंत्र के लिए एक नया जीवन दिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन कर्नाटक के लोगों ने सुनिश्चित किया कि ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’। लोगों ने दिखा दिया है कि कर्नाटक में केवल मोहब्बत की दुकान खुलेगी, नफरत की दुकान पर उन्होंने ताला लगा दिया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य पार्टी प्रमुख डी.के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कांग्रेस नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह 2024 की शुरूआत है, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश में भाजपा है लेकिन अखिलेश अच्छा करेंगे मैं उनके साथ हूं। अगर आप साउथ से शुरूआत करें तो कर्नाटक, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश उसके बाद बंगाल, बिहार, झारखंड फिर महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली इन राज्यों में पहले इनकी सरकार बनने का पीक टाइम रहा लेकिन अब वे(भाजपा) 100 सीटें बी नहीं पार कर पाएंगे। इसका कारण है कि हर कोई एजेंसी का सामना कर रहा है। जो मुजरिम है उन्हें आप उनके ख़िलाफ एक्शन लें।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता को बधाई देती हूं। उन्होंने पूरे देश में आज ये संदेश दिया है कि वो अपनी समस्याओं की राजनीति चाहते हैं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक ने देश को साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी।
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से खऊ(र) के बी. नागराजू को 1,22,392 मतों से हराया। हुबली-धारवाड़-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के महेश तेंगिंकाई ने कांग्रेस के जगदीश शेट्टार को 34,289 मतों के अंतर से हराया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के उपलक्ष्य में कांग्रेस नेताओं डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सम्मानित किया।
कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग की ओर से जारी परिणामों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस ने 118 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 18 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 53 सीटों पर जीत हासिल की और 11सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.1% हासिल किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की और 33 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.11% हासिल किया है।
कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की। उन्होने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ।
कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 127 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 22 सीटों पर आगे चल रही है।
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार कांग्रेस की जीत के बाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं कि जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!