उत्तराखंड

पारदर्शी व्यवस्था से खरीदें किसानों का धान : राजपाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने धान खरीद को लेकर अफसरों की बैठक ली। उन्होंने किसानों का धान पारदर्शी व्यवस्था से खरीदने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। शुक्रवार को आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में षि मंडी के सभागार में राइस मिलर, कच्चे आढ़तियों, किसानों तथा किसान नेताओं की बैठक में धान खरीद की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों का धान का एक-एक दाना खरीदेगी और उसका भुगतान भी समय पर कर दिया जाएगा। उन्होंने षि मंडी के सचिव जय सिंह बोनाल, एसएम आई धनवीर सिंह गोसाई, तथा धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों को शनिवार से धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए। सरकार द्वारा प्रतिदिन 800 कुंतल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसलिए प्रत्येक धान तौल केंद्र पर दो-दो कांटे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मानक से अधिक नमी के नाम पर किसानों का शोषण किए जाने की शिकायत पर मंडी व एसएमओ द्वारा धान की नमी की नाप कर जो पर्ची बनाई जाएगी, वही मान्य होगी। किसानों ने राइस मिलरों एवं कच्चे आढ़तियों से प्रतिदिन सौ ट्रली धान खरीदने की मांग की। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने उनकी 30 प्रतिशत लेवी कम कर दी है, उसके बाद भी पिछले वर्ष की भांति 70 ट्रली प्रतिदिन धान खरीदा जाएगा। बिना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुए किसी भी किसान का धान नहीं खरीदा जाएगा। बैठक में षि मंडी के अध्यक्ष गुरुदेव सिंह, उमेश अग्रवाल, संजय गोयल, जयप्रकाश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, मलकीत सिंह जोशन, बलविंदर सिंह, किसान यूनियन के प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिंडा, जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, लखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, अवतार सिंह, सुरेश राणा, मनखुशी राणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!