सीडीएस जनरल बिपिन रावत के गांव सैंण आएंगे महाराष्ट्र के काबीना मंत्री

Spread the love

सैंण गांव के विकास पर लिखी पुस्तक ‘किरणकुंज’ का किया गया विमाचोन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: महाराष्ट्र के काबीना मंत्री दीपक केसरकर जल्द ही प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव सैंणा पहुंचेगे। इस दौरान उन्होंने सीडीएस बिपिन रावत गांव के परिचय व वहां हो रहे विकास कार्यों पर लिखी पुस्तक ‘किरणकुंज’ का भी विमोचन किया। उन्होंने स्वयं भी सैंणा गांव में अपने स्तर से विकास कार्यों में योगदान देने की बात कही।
डा.हरिवंशराय बच्चन प्रबोधन की ओर से महाराष्ट्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के काबीना मंत्री दीपक केसरकर ने प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि देश की रक्षा के लिए दिए गए जनरल बिपिन रावत के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि वह जल्द ही उत्तराखंड के द्वारीखाल में स्थित जनरल बिपिन रावत के सैंणा गांव जाएंगे। वह गांव के बेहतर विकास के लिए बनाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे। डा.हरिवंशराय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान के संस्थापक निवृत्ति यादव ने बताया कि जनरल बिपिन रावत का अपने गांव से काफी लगाव था। उन्हीं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिष्ठान गांव में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में जनरल बिपिन रावत के भाई देवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। इस दौरान पचास से अधिक लोगों ने रक्तदान भी किया। इस मौके पर काबीना मंत्री महाराष्ट्र उदय सामंत, पूर्व सांसद ब्रिगेडियर सुधीर सावंत, फिरोज मासुलदार, श्री प्रसाद लाड, बालाजी किणीकर, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *