उत्तराखंड

बदहाल स्थिति में पड़े हैं शहर के सार्वजनिक शौचालय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि ।
कोटद्वार: शहर में शौचालयों की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शहरवासियों ने नगर निगम को ज्ञापन दिया। बताया कि बदहाल शौचालयों के कारण आमजन ने इनका उपयोग करना भी बंद कर दिया है। पूर्व में शिकायत के बाद भी नगर निगम व्यवस्थाओं को सुधारने पर ध्यान नहीं दे रहा।
सदस्यों ने नगर निगम को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम बनने के बाद शहरवासियों को बेहतर विकास की उम्मीद थी। लेकिन, नगर निगम शौचालयों की व्यवस्था भी नहीं सुधार पा रहा है। हालत यह है कि शहर के अधिकांश शौचालय बदहाल स्थिति में पड़े हुए हैं। सफाई-सफाई नहीं होने से चारों ओर दुर्गंध फैली रहती है। शौचालयों के आसपास अपने प्रतिष्ठानों में बैठने वाले व्यापारियों को हर समय संक्रामक बीमारियों का खतरा सताता है। कहा कि सप्ताह में दो दिन शहर में शौचालयों की सफाई करवाई जानी चाहिए। इस मौके पर सुधीर कुमार, मनोज नेगी, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!