देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने किया आह्वान

Spread the love

देहरादून। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर नौ जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की गई। इसमें वक्ताओं ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी, एटक के प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा, एक्टू के प्रांतीय महामंत्री केके बोरा, सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों में से 29 प्रभावशाली कानूनों के स्थान पर श्रमिक विरोधी चार श्रम संहिताएं बनाई। जिनके लागू होने से पूंजीपतियों द्वारा मजदूरों का शोषण बढ़ जाएगा। इसलिए श्रम संहिताओं को समाप्त कर श्रम कानूनों को और अधिक प्रभावशाली बनाने व अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड में भी देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। नौ जुलाई को गांधीपार्क से जिला मुख्यालय देहरादून तक रैली निकाल कर प्रदर्शन करने की बात कही। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस दौरान इंटक उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, यूवा इंटक के विक्टर थॉमस, बस्ती बचाओ आन्दोलन से किरन यादव, सीटू के जिला उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, रविन्द्र नौडियाल, बैंक एम्प्लाइज की ओर से सीके जोशी, एसएस रजवार, आंगनवाड़ी यूनियन की प्रांतीय महामंत्री चित्रकला, आशा यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे, सुनीता चौहान, कलावती चंदोला, भोजनामाता संगठन से बबिता, उत्तराखंड पथ परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन से दयाकिशन पाठक समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *