बिग ब्रेकिंग

पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे का लाभ देने की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देकर पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे का लाभ देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय से पुलिस कर्मियों ने फंटलाईन वर्कर के तौर पर जनता की सेवा की। पुलिस कर्मियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बताया वर्ष 2001 व 2002 के उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को माह अक्तूबर 2021,अप्रैल 2022 में एसीपी का लाभ दिया जाना प्रस्तावित था, लेकिन शासन द्वारा कर्मियों को 4600 ग्रेड पे के स्थान पर 20 वर्ष की सेवा में बाद 2800 ग्रेड पे देने का आदेश पारित किया है। वेतन विसंगति होने से फ्रंटलाइन वर्कर पुलिस कार्मिकों का मनोबल काफी गिर रहा है। ठुकराल ने सीएम से वर्ष 2001 और 2002 के उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को पूर्व की भांति एसीपी के लाभ में 4600 ग्रेड पे देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!