कैमरून बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा, जानिए अन्य खिलाड़ियों की लिस्ट

Spread the love

अबू धाबी , कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25 करोड़ 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।
इतने रुपए में खरीदें गए ये खिलाड़ी
चमकी पाथिराना की किस्मत, केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा
श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत देकर अपने साथ जोड़ा है।
नमन तिवारी को रुस्त्र ने खरीदा
नमन तिवारी अभी तक भारत के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, फिर भी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए जमकर बोली लगाई। उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था, लेकिन लखनऊ ने उन्हें 1 करोड़ में खरीदा है।
कार्तिक त्यागी को केकेआर ने खरीदा
तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें केकेआर ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रूपये में खरीदा है। केकेआर के अलावा किसी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।
गुजरात टाइटंस में शामिल हुए अशोक शर्मा
अशोक शर्मा घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं। इस मिनी ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था, जहां राजस्थान और कोलकाता ने उनके लिए बोली लगाई। अंत में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 90 लाख में खरीदा है। यह गुजरात के लिए इस मिनी ऑक्शन में पहली खरीद है।
तेजस्वी सिंह केकेआर में हुए शामिल
तेजस्वी सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ रूपये में खरीदा था। इस ऑक्शन के लिए उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।
रुस्त्र में शामिल हुए मुकुल चौधरी
राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।
कार्तिक शर्मा को ष्टस््य ने खरीदा
विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए बोली लगाई। आखिकार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा।
शिवांग कुमार को स्क्र॥ ने खरीदा
शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 30 लाख रूपये में खरीदा है।
प्रशांत वीर को चेन्नई ने खरीदा
घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले प्रशांत वीर पर इस मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ने जमकर बोली लगाई। अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14,20 करोड़ में खरीदा।
विजयशंकर, राजवर्धन हंगरगेकर, महिपाल लोमरोर रहे अनसोल्ड
भारत के विजयशंकर, राजवर्धन हंगरगेकर और महिपाल लोमरोर अनसोल्ड रहे। इस राउंड में आकिब नबी के अलावा बाकी के प्लेयर्स अनसोल्ड ही रहे, किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने की दिलचस्पी नहीं दिखाई।
आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में जम्मू कश्मीर के लिए खेलने वाले आकिब नबी के लिए दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच ऑक्शन रूम में लड़ाई देखने को मिली। अंत में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा है।
ष्टस््य ने अकील हुसैन पर खेला दांव
चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में अकील होसेन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा। ष्टस््य को एक ऐसे स्पिनर की जरूरत थी जो पावरप्ले में बॉलिंग कर सके और होसेन उनके लिए बिल्कुल सही थे। वे हाल ही में उनकी बैटिंग परफॉर्मेंस से भी प्रभावित थे और वेस्टइंडीज के इस इंटरनेशनल खिलाड़ी को उनकी बेस प्राइस पर खरीदने के बाद ष्टस््य फ्रेंचाइजी काफी खुश नजर आ रही थी।
रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
रवि बिश्नोई को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली है। अंत में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *