लाइसेंस रजिस्टे्रेशन के लिए लगाया शिविर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन पौड़ी गढ़वाल की ओर से मंगलवार को कोटद्वार में लाइसेंस बनाने व रजिस्ट्रेशन कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाद्य विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद रावत ने बताया गया कि प्रत्येक खाद्य कारोबारी की फोसटैग ट्रेनिंग होनी आवश्यक है। जिसके बारे में शिविर में जानकारी दी गयी। कहा कि शिविर में कोरोना काल मे प्रभावित हुए खाद्य कारोबारियों को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता की भी जानकारी दी गयी। सभी छोटे-बड़े व्यवसायी इसका लाभ उठा सकते हैं। प्रमोद रावत ने बताया कि पिछले वर्ष त्योहारों के समय होटल व रेस्टोरेंट्स से 110 सैंपल कोटद्वार से लिए गए थे और इस वर्ष अभी तक 57 सैंपल कोटद्वार से ले चुके हैं। बताया कि आगे भी इसी प्रकार खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए जाएंगे खाद्य शिविरि में गगन गर्ग, संजीव कुकरेती, विजय गुंसाई, संजू चौधरी, आकाश, रोहित नेगी, राहुल गुंसाई, गणेश जोशी सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *