सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: नगर पंचायत सतपुली की ओर से बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले व्यापारियों के चालान भी काटे गए।
नगर पंचातय की टीम द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए विभिन दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान आठ व्यापारियों के प्रतिष्टानों में पॉलीथिन भी पकड़ी गई। नगर पंचात ने कुल 1980 रूपए का राजस्व वसूला। इस दौरान व्यापारियों को भविष्य में दोबारा सिंगल यूज प्लास्टि का उपयोग न करने की भी चेतावनी दी गई। इस मौके पर रत्नेश बौंठियाल, सन्देश द्विवेदी आशुतोष नौटियाल, हरेन्द्र आदि मौजूद रहे।