गहरी खाई में गिरी कार, 24 वर्षीय युवक की मौत

Spread the love

देहरादून। देहरादून जनपद के चकराता क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार चकराता तहसील के दुनुवा गांव निवासी 24 वर्षीय जगमोहन बुधवार सुबह करीब 7 बजे अपनी कार (वङ11अ6727) से सहिया की ओर जा रहे थे। दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर गांव से कुछ दूरी आगे अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद वाहन नीचे दूसरी सड़क पर जाकर पलट गया। हादसे के समय कार में जगमोहन अकेले सवार थे।
ग्रामीणों ने दिखाई मानवता
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। विजय सिंह तोमर, प्रेम सिंह तोमर, रितेश, धरमू, सुखिया, संजय और रमेश सहित कई लोगों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहिया पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *