कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : काशीरामपुर मल्ला अनूप बिहार के समीप खाली मैदान में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ऋषिकेश से अपने दोस्त से मिलने कोटद्वार पहुंचा हुआ था।
अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है। ऋषिकेश निवासी गुणानंद व्यास काशीरामपुर मल्ला में अपने किसी मित्र से मिलने के लिए पहुंचा था। खाली मैदान में गाड़ी खड़ी करने के बाद जैसे ही गुणानंद आगे बढ़े तो उनकी कार में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *