मारपीट मामले में छह नामजद पर केस दर्ज
काशीपुर। धूरिया हरसान में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर छह लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। धूरिया हरसान में पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें चरण सिंह, ष्ण सिंह राहुल, गुड्डो देवी, गुड्डू, ललिता गोमती व गंगा घायल हो गए थे। वहीं गुड्डो ने शुक्रवार को कोतवाली में छह नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर बिंदू, फूला, आकाश, शिवा, बिंदू व पप्पू के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।