उत्तराखंड

निरंजन पीठाघीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी सहित कई संतों को जहर देकर मारने की साजिश का मामला आया सामने

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

साजिश रचने वाले को प्रयागराज में पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज सहित हरिद्वार के कई प्रमुख संतों को जहर देकर मारने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। साजिश रचने वाले को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी का नाम विक्रम शर्मा और बागपत का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी 29 नवम्बर को स्वामी कैलाशानंद गिरी के आश्रम श्री दक्षिण काली मंदिर में भी आया था। पत्रकारों को जानकारी देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने बताया कि आरोपी 29 नवम्बर को आश्रम में आया था। करीब पांच घटे आश्रम में रूका था। उसने आश्रम के रजिस्टर में अपना नाम पता भी गलत दर्ज कराया था और आश्रम की रेकी की थी। वह किन गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। इसकी जानकारी भी जुटायी। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने बताया कि आरोपी प्रयागराज में रहने वाली साध्वी त्रिकाल भंवता के आश्रम पहुंचा और उन्हें जहर देकर संतों को मारने की योजना बतायी। इस पर साध्वी त्रिकाल भवंता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। साध्वी त्रिकाल भंवता ने उन्हें भी पूरे मामले अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आरोपी एक जनवरी को श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित किए जा रहे उनके जन्मोत्सव समारोह के दौरान भोजन में जहर मिलाकर उनकी, अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज की हत्या करना चाहता था। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने बताया कि यूपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर ही रही है। स्थानीय स्तर पर एसएसपी व जिलाधिकारी को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज एवं अखाड़ा परिषद महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि आरोपी खीर में जहर मिलाकर संतों की हत्या करना चाहता था। जानकारी सामने आने पर जन्मोत्सव समारोह को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। भोजनालय में कैमरे आदि लगाए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!