महिला डक्टर के खिलाफ केस दर्ज, खड़ी गाली पर मारी थी टक्कर

Spread the love

देहरादून। खड़ी गाड़ी में टक्कर मारने और गाली गलौच करने के आरोप में पटेलनगर पुलिस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर रविंद्र के मुताबिक प्रियंका भटनागर पुत्री संजय भटनागर प्रीत विहार फेस-2 इंदिरा गांधी मार्ग पटेलनगर ने शिकायत कर बताया कि 11 फरवरी की सुबह उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि एक कार ने पीटे से आकर टक्कर मार दी। बाहर आने पर देखा तो कार एक महिला चला रही थी। महिला ने अपना परिचय ड़ हरमीत कौर के रूप में दिया। आरोप है कि महिला डक्टर ने गाली गलौच करते हुए देख लेने की धमकी दी। आरोप लगाया कि महिला डक्टर ने एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया था। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने उन्हें करियर खराब करने की चेतावनी देते हुए धमकाया। जबकि सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने पुलिस को दिखाए थे। पुलिस ने जांच के बाद चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *