जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Spread the love

देहरादून()। सेलाकुई क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्नी कथित रूप से घर से लाखों के जेवर लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई। पति ने पुलिस में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद थाना सेलाकुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेलाकुई निवासी 52 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल कर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी हेमा देवी सेलाकुई स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। वहीं काम करने वाले क्वालिटी इंचार्ज जॉय दास से उसका संपर्क हुआ।
आरोप लगाया कि चार अप्रैल 2026 को जॉय दास उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित के मुताबिक काफी तलाश के बाद भी पत्नी का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान घर पहुंचने पर पता लगा कि पत्नी घर में रखे सोने के जेवर,नाक की नथ, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और मांगटिका भी साथ ले गई है। आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। उनका कहना है कि ये जेवर उन्होंने अपनी बेटियों की शादी के लिए मेहनत से जोड़े थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस संबंध में नौ अप्रैल को थाना सेलाकुई में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बाद में 29 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को भी प्रार्थनापत्र भेजा गया, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद अब सेलाकुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है। कोतवाल लोकपाल परमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *